फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में जमीन खरीदना होगा सबसे महंगा

सार

प्रस्तावित सूची में आठ से 12 फीसदी तक की वृद्धि का प्रस्ताव, अयूब खां से चौपुला चौराहे के बीच सर्वाधिक दर
27 जुलाई तक मांगी आपत्तियां, 28 को निस्तारण के बाद एक अगस्त से लागू होंगे नए सर्किल रेट
 
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। कोरोना के दौर में मंदी की मार के बावजूद शहर के कुछ चुनिंदा इलाकों में आठ से 12 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रजिस्ट्री विभाग के अफसरों ने बुधवार को सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची प्रशासन को सौंप दी। प्रशासन की ओर से 27 जुलाई तक प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां मांगी गई है। 28 जुलाई को आपत्तियों का निस्तारण कर एक अगस्त से नई दरें लागू कर दी जाएंगी। प्रस्तावित दरों की सूची में अयूब खां चौराहा से चौपुला तक सबसे ज्यादा 12 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित सूची से यह भी साफ हो गया है कि स्मार्ट सिटी के दायरे में जमीन खरीदना सबसे ज्यादा महंगा होगा।
विज्ञापन

नए सर्किल रेट तय करने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त मनोज पांडेय, एआईजी स्टांप बीसी सिंह के साथ हुई सब रजिस्ट्रारों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची रखी गई। इसमें बाकी जगहों पर तो आठ से दस फीसदी तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है लेकिन अयूब खां चौराहे से चौपुला तक सर्वाधिक 12 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। प्रस्तावित सर्किल रेट पर 23 से 27 जुलाई तक एआईजी स्टांप और एडीएम वित्त के यहां आपित्तयां दाखिल की जा सकेंगी। 28 जुलाई को आपित्तयों का निस्तारण और डीएम के अनुमोदन के बाद एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। मकरंदपुर सरकार में सर्किल रेट 5.77 फीसदी कम किया गया है।

सिविल लाइंस, रामपुर बाग, मॉडल टाउन और ग्रीन पार्क में दो से चार हजार तक की वृद्धि

प्रस्तावित सूची में सिविल लाइंस में सर्किल रेट 62 हजार से 68 हजार, रामपुर बाग में 45 हजार से 49 हजार, अयूब खां चौराहे से नावल्टी चौराहे तक 62 हजार से 68 हजार, मॉडल टाउन में 32 हजार से 34 हजार, ग्रीन पार्क में 35 हजार से 38 हजार, पीलीभीत बाईपास पर 30 हजार से 33 हजार, डोहरा रोड पर 20 हजार से 22 हजार, सौ फुटा पर 40 हजार से 46 हजार, स्टेडियम रोड पर 42 हजार से 46 हजार, बरेली कॉलेज चौराहे से श्यामगंज चौराहे तक 40 हजार से 44 हजार, बरेली जंक्शन से जेल रोड से चौकी चौराहे तक 46 हजार से 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट का प्रस्ताव है। डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, रेजीडेंसी गार्डन, नार्थ सिटी, सन सिटी, आईवीआरआई कॉलोनी, इंद्रानगर, इज्जतनगर, उदयपुर खास, प्रेमनगर, आलमगिरीगंज और एकतानगर में सर्किल रेट पूर्ववत रखा गया है।

कुछ और इलाकों में वृद्धि, कुछ को पहले जैसा छोड़ा

बिलवा में आठ हजार की जगह 8800, सैदपुर हाकंस में 11 हजार की जगह 12100, स्वालेगनर नवदिया में नौ हजार की 9900, इफको कालोनी में 11 हजार की जगह 12 हजार, करगैना में 7500 की जगह 8300 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि द्वारिकापुर में पूर्व में तय 13 हजार, सीबीगंज में 9500, नार्थ सिटी में 18 हजार, साईं वाटिका में 12 हजार, स्टेट बैंक कॉलोनी में 18 हजार, अमरनाथ कालोनी में 13 हजार, कोहाड़ापीर में 19 हजार, कारोलान में 13 हजार, कर्मचारीनगर मेें 15 हजार, कुर्मांचलनगर में 13 हजार वर्गमीटर पूर्व में तय सर्किल रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

जगह वर्तमान सर्किल रेट प्रस्तावित रेट प्रतिशत

  • -बरेली जंक्शन से जेल रोड 46000 50000 8.70
  • -जेल चौराहा से चौकी चौराहा 46000 50000 8.70
  • -चौकी चौराहा से अयूब खां 56000 62000 10.71
  • -अयूब खां से नावॅल्टी चौराहा 62000 68000 9.68
  • -चौकी चौराहा से सर्किट हाउस 46000 50000 8.70
  • -चौकी चौराहा से गांधी उद्यान 55000 60000 9.09
  • -चौपुला से किला क्रासिंग 33000 36000 9.09
  • -चौपुला से कुतुबखाना 48000 50000 8.70
  • -गांधी उद्यान से श्यामगंज 45000 49000 8.89
  • -श्यामगंज से जाट रेजीमेंट चौराहा 40000 44000 10.00
  • -रामपुर बाग से बरेली कालेज तक 50000 54000 8.00
  • -कलक्ट्रेट चौराहे से आफीसर्स हास्टल 45000 49000 8.89
  • -चौकी चौराहे से चौपुला तक 45000 49000 8.89
  • -चौकी चौराहे से संजय कम्युनिटी हाल 50000 54000 8.00
  • -गांधी उद्यान से बियावनी कोठी तक 45000 49000 8.89
  • -नावल्टी चौराहे से घंटाघर 60000 65000 8.35
  • -अयूब खां से चौपुला तक 58000 65000 12.07
  • -श्यामगंज से बारादरी थाने तक 42000 46000 9.52
  • -पीलीभीत बाईपास से बड़ा बाईपास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें