फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख देकर व्यापारी ने मरवाया था पत्नी को

Mon, 07 Dec 2015 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बिशारतगंज के दवा व्यापारी नवनीत ने ही अपनी पत्नी प्रीति की हत्या कराई थी। इसके लिए उसने छह लोगों को एक लाख रुपये दिए थे। हाईवे किनारे हुए इस  हत्याकांड की साजिश नवनीत ने अपनी बिलारी में रहने वाली प्रेमिका के चक्कर में रची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।  
तीस नवंबर की रात को कस्बा बिशारतगंज से फतेहगंज पश्चिमी के लोहरगांव स्थित अपने मायके पति नवनीत साहू के साथ जा रही प्रीति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंककर लूट का ड्रामा रचा गया था। प्रीति का भाई बबलू प्रधानी  का चुनाव लड़ा है। भाई को वोट देने के लिए ही प्रीति पति के साथ चली थी। मृतका के पिता लालता प्रसाद ने लूट के बाद हत्या की कहानी के उलट दामाद नवनीत पर ही दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। नवनीत का महानगर के प्राइवेट हास्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रीति के पिता लालता प्रसाद और भाई का दावा है कि नवनीत का काफी समय से दिल्ली में रह रही बिलारी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेमिका की खातिर प्रीति को रास्ते से हटाने के लिए लूट के बाद हत्या की झूठी कहानी गढ़ी है। आरोप है कि साजिश में नवनीत समेत छह लोग शामिल थे। इनमें एक बिशारतगंज और दो-दो गैनी, अलीगंज के हैं। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी। हत्या को लूट की शक्ल देने का फार्मूला नवनीत के भाड़े के बदमाशों में से बिशारतगंज के वीके ने रचा था। घटना के दिन प्लानिंग के तहत ही नवनीत  बोलेरो के बजाय बाइक से पत्नी को मायके लेकर चला था। मतदान की पूर्व संध्या को हत्या के लिए पहले ही चुन लिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चार बदमाश पहले से ही रबर फैक्ट्री गेट के पास झाड़ियों में छिपे थे। बाइक गिराकर प्रीति के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे झाड़ियों में खींच ले गए और चाकू से गला काटकर मार डाला। लूट की शक्ल देने के लिए चाकू का एक प्रहार प्रीति के हाथ पर और दूसरा नवनीत की जांघ पर किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण श्वांसनली टूटना बताया गया था। हत्या के मामले में नवनीत के करीब वीके और अलीगंज के कल्लू से पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह तो तय हो गया है कि हत्या नवनीत ने ही कराई है, लेकिन अभी कुछ बातों में पेंच है। उन्हें सुलझाने के बाद एक-दो दिन पूरी कहानी बताई जाएगी।

नवनीत की करतूत पर हर कोई हैरान
नवनीत की करतूत पर हर कोई हैरान है। नवनीत के पिता विद्याराम साहू तीन बार नगर पंचायत बिशारतगंज के सभासद रहे हैं। एक बार उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। चार बार चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। नवनीत पहली पत्नी का बेटा है। दूसरी पत्नी से भी उनके दो बेटी और तीन बेटे हैं। कस्बे के प्रतिष्ठित परिवार में विद्याराम की गिनती होती है। किसी को नवनीत की हरकत पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें