बरेली। लाखों रुपये उधार लेकर व्यापारी वीडियो गेम में हार गया। उधार देने वाले ने अपने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी यशपाल घर का राशन लेने पड़ोस के मार्ट पर जाते थे। यशपाल ने बताया कि मार्ट के मालिक राहुल शाक्य से उनकी जान-पहचान हो गई। राहुल ने 13 लाख रुपये सामान मंगाने के लिए उधार मांगे। राहुल ने कहा कि न्यायालय में लंबित बंटवारे का मुकदमा निपटने के बाद लोन लेकर वह रुपये लौटा देगा। यशपाल ने 12.40 लाख रुपये राहुल को दिए।
जून 2024 में यशपाल अपने रुपये वापस लेने गए तो राहुल शाक्य, अमन शाक्य और प्रभा शाक्य ने उन्हें चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। यशपाल ने इसकी शिकायत की तो राहुल ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें मार्ट से निकाल दिया। यशपाल ने जानकारी की तो पता चला कि राहुल ऑनलाइन वीडियो गेम खेलता है, जिसमें वह करोड़ों रुपये हार चुका है। राहुल ने यशपाल के रुपये भी इसी गेम में उड़ा दिए। ब्यूरो