फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगेतर संग रेस्टोरेंट गई युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वेंलेटाइन डे पर मंगेतर के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची युवती से शोहदों ने छेड़खानी की। मंगेतर और उसके दोस्त ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की। तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त और उसकी होने वाली पत्नी के साथ 14 फरवरी को डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद दो युवक उनके दोस्त की होने वाली पत्नी को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे।
इन लोगों ने दोनों का विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगे। रेस्टोरेंट मालिक ने समझाया लेकिन दोनों ने अपने आठ-दस साथियों को बुला लिया। नितेश को रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोस्त और उनकी होने वाली पत्नी को रेस्टोरेंट से नीचे खींच लिया। कार से तमंचा निकालकर लहराने लगे। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें