फैयाज बोला- सामान दिलाने के बहाने लाया था
बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को होटल में हंगामा व मारपीट हुई तो फैयाज भाग निकला था। उसकी कार होटल के बाहर ही खड़ी थी। मंगलवार को वह कार लेने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, उसकी कार सीज कर दी गई। उसने आरोप स्वीकार कर लिया। फैयाज ने पुलिस को बताया कि उसकी कॉस्मेटिक की दुकान पर छात्रा अक्सर आती थी तो उसने मेलजोल बढ़ा लिया। फिर उसे बताया कि कॉस्मेटिक का ब्रांडेड व सस्ता सामान बरेली में मिलता है। इसी सामान को दिलाने के बहाने वह छात्रा को लेकर बरेली आया था।
एडिट किया आधार कार्ड, चार साल बढ़ाई उम्र
फैयाज ने इंस्पेक्टर को बताया कि उसने जब छात्रा का आधार कार्ड देखा तो उसमें जन्मतिथि 2009 वर्ष की लिखी थी। ऐसे में नाबालिग के तौर पर होटल में कमरा मिलना संभव नहीं था। तब उसने छात्रा का आधार कार्ड लेकर उसे 2005 की जन्मतिथि के हिसाब से एडिट कराया। उन लोगों को एक होटल में कमरा मिल गया। वह खरीदारी करने चले गए। रात में लौटकर कमरे में गए तो होटल वालों को शक हो गया और उन्होंने हंगामा कर दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि छात्रा के पिता से मिली जानकारी और फैयाज से पूछताछ में पता लगा कि वह दुकान पर बैठकर मेकअप के सामान की खरीदारी के लिए आने वाली युवतियों व छात्राओं को इसी तरह बातों के जाल में फंसाता था। फैयाज शादीशुदा है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम शाहजहांपुर भी जाएगी। कोई और पीड़िता सामने आई तो फैयाज के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा।