कॉल रिकार्डिंग में बहके दरोगा, एसएसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर
फोन पर बातचीत में अमर्यादित शब्दावली के इस्तेमाल में सीबीगंज थाने के दरोगा नितिन कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। कस्बा चौकी प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण मामलों की विवेचना कर रहे नितिन कुमार ने एक मुकदमे की वादी से बातचीत के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसकी जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य को मिली तो उन्होंने प्रारंभिक जांच कराने के बाद नितिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया, साथ ही अनुशासन में रहने की चेतावनी दी गई।
एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि नितिन कुमार प्रशिक्षु दरोगा है। कुछ महीने पहले मीरगंज थाने के एक मामले में उन्हीं ने नितिन कुमार को निलंबित किया था। करीब पांच महीने पहले बहाली के बाद नितिन को सीबीगंज में तैनाती मिली थी और अब यहां भी कार्रवाई झेलनी पड़ी।