आंवला। सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापार मंडल से जुड़े मोहल्ला पक्का कटरा निवासी 55 वर्षीय राजेश सक्सेना की बृहस्पतिवार सुबह छत से गिर कर मौत हो गई। इस दौरान परिचितों, शुभचिंतकों, मित्रों और रिश्तेदारों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुक्तिधाम भूतेश्वरनाथ रामनगर रोड पर किया जाएगा।
उनके बड़े भाई डॉ. संजय सक्सेना व पूर्व सभासद संजय अग्रवाल बौबी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर के आंगन पर पड़े लोहे के जाल को ठीक करते समय नीचे गिर गए और गंभीर घायल हो गए। उनके सिर में गहरी व अंदरूनी चोट लगी थी। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद