आंवला। पुलिस ने गोकशी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनौना गांव निवासी साजिद उर्फ भईया मिस्त्री को लठैता मोहल्ला से तहसील जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह संरक्षित पशुओं की अन्य साथियों के साथ मिलकर गोकशी करता है। उनके मांस को इलाके में बेचता है। इससे मिलने वाली रकम को सभी साथी आपस में बराबर बांट लेते हैं। आरोपी ने कबूल किया कि पिछले सप्ताह बुधवार की रात अपने साथियों के साथ मिलकर चंपतपुर गांव के पास खेत में घूम रहे संरक्षित पशुओं को काटकर उनका मांस जगह-जगह बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद
पूछताछ में आरोपियों के बताए नाम
पकड़े गए आरोपी ने पिछले सप्ताह गोकशी की घटना में शामिल अपने साथियाें मोहल्ला गंज कुरैशियान निवासी अकरम कुरैशी व सलमान, मनौना गांव निवासी नाजिम व इद्दन, बदायूं जिले के थाना वजीरगंज के हतरा गांव निवासी आरिफ व जफर, थाना बिनावर के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी मेहरबान उर्फ लुक्का के भी नाम पुलिस को बताए। इनमें से मेहरबान उर्फ लुक्का को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।