फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में कूड़ा जलने से प्रभावित हो रहा व्यापार, जिम्मेदारों ने आंखें मूंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंद्रा मार्केट के डलावघर में पिछले 10 दिनों से सुलग रहे कूड़े की अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। जिम्मेदारों के आंखें मूंदने से यहां आने वाले परेशान हैं। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के बीचो-बीच मुख्य बाजार में बने डलावघर में दिवाली के आसपास कूड़े के ढेर में आग लगी थी। इसके बाद से कूड़ा लगातार सुलग रहा है। आग का दायरा बढ़ने पर एक दिन फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा। अब तक यहां कूड़ा लगातार जल रहा है।
इस वजह से उठने वाले धुएं और बदबू की वजह से यहां आने वाले लोग परेशान हैं। लोग यहां आना ही नहीं चाहते। इस वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। अधिकारी रोज की कूड़ा उठाने दावा करते हैं। मगर, मौके पर स्थिति में बदलाव नहीं हो रहा।
विज्ञापन


लगातार शिकायतें आ रही हैं, इंद्रा मार्केट का जल्द भ्रमण किया जाएगा। इसको लेकर टीम भी गठित करेंगे। जल्द ही यहां से कूड़ा उठान करा दिया जाएगा। - डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
संतोष गंगवार के आवास के पास कूड़े में लगी आग



शहर के पॉश इलाकों में भी कूड़ा नियमित नहीं उठ रहा। शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के आवास के पड़ोस में ही कूड़े में आग लग गई। यहां ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जिस प्लॉट में कूड़ा पड़ा था उसकी दीवारें कम ऊंचाई की हैं। पास में ही कई कारें खड़ी थीं। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें