फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 109 स्टाफ नर्स की नौकरी खतरे में

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर से मिलते स्टाफ नर्स। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 109 स्टाफ नर्सों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। शासन से चयनित स्टाफ के आने के बाद इन्हें बाहर किया जा सकता है। नौकरी पर आंच आने पर स्टाफ नर्सों के शिष्टमंडल ने सांसद अरुण सागर से मुलाकात कर मांग पत्र दिया है।
विज्ञापन

2019 से 2023 तक एमबीबीएस के हर बैच की मान्यता में अपनी सेवाओं का सहयोग देने वाले 109 स्टाफ नर्सों ने डेंगू, मलेरिया व कोविड-19 जैसी महामारी में अपना योगदान दिया। सेवा कार्य के दौरान कई बार कोरोना से पॉजिटिव भी हुए। नौकरी के चलते सामान्य भर्ती की अधिकतम उम्र भी पार कर चुके हैं।
शिष्टमंडल में शामिल स्टाफ नर्सों ने सांसद अरुण सागर को बताया कि शासन से चयनित 141 स्टाफ नर्स की नियुक्ति राजकीय मेडिकल कॉलेज में की गई है। उनके आते ही पुराने स्टाफ की सेवा समाप्त हो सकती है। इसे लेकर भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से पत्राचार किया है। इसमें समस्या के समाधान के लिए विचार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें