फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्वांचल के लिए चलाई गईं बसें, कार्यस्थल पर लौटने वालों की भी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छठ पूजा के चलते रोडवेज ने पूर्वांचल के लिए विशेष बसों का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही दिवाली मनाकर कार्यस्थल पर लौटने वालों की भीड़ के चलते भी दिल्ली, हरिद्वार, रुद्रपुर सहित अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से रविवार को 10 बसें लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के लिए भेजी गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली रूट पर 25, हरिद्वार पर 12 और रुद्रपुर मार्ग पर 17 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली, हरिद्वार व रुद्रपुर की सवारियां अधिक हैं। इसको लेकर बसों के रूट को बदला गया है। लौटने वाले यात्रियों की संख्या रात को बढ़ रही है। रोडवेज के कर्मचारी अपनी नियमित ड्यूटी पर लगे हुए हैं। यात्रियों को परेशानी न हो पाए, यही प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें