फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेजी से नहीं चल पा रहा बस अड्डे का काम, मियाद फिर आगे बढ़ी

Wed, 01 Jul 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का काम तेज गति से नहीं चल पा रहा है। इसके चलते काम पूरा होने की मियाद को एक बार फिर से दो माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में समयसीमा छह माह बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन

यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन (यूपी सिडको) को 30 जून 2026 तक निर्माण पूरा करके यह बस अड्डा हैंडओवर करना था। अभी भी 25 फीसदी से ज्यादा काम बाकी है।
इज्जतनगर में केंद्रीय कारागार की 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में बस अड्डे का निर्माण शुरू हुआ था। पिछले साल सितंबर में 6.99 करोड़ रुपये मिलने के बाद काम ने तेजी पकड़ी। अधिकारियों ने दिसंबर तक काम पूरा करवाकर मार्च 2026 में यहां से बसों का संचालन शुरू करने का दावा किया, लेकिन काम समय से पूरा ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद समयसीमा आगे बढ़ाई गई। इस अविध में भी काम पूरा नहीं हो सका। पिछले दिनों कार्यदायी संस्था ने शासन और रोडवेज मुख्यालय को पत्र लिखकर निमार्ण कार्य पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि निर्माण पूरा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें