फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: श्रावस्ती से दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी बस में लगी आग, 45 लोग थे सवार; एक घंटे बंद रहा हाइवे

Fri, 21 Feb 2025 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी बस में आग लग गई। आग से लपटें उठने पर चालक ने गाड़ी रोकी और सवारियों को उतारा। 
 
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे श्रावस्ती से दिल्ली जाने वाली निजी बस में आग लग गई। आग से लपटें उठने पर चालक ने गाड़ी रोकी और सवारियों को उतारा। दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया है। इस बीच एक लेन का हाईवे जाम हो गया।

विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के थाना मिंजा के गांव मिनकापुर निवासी चालक दुर्गेश वर्मा बस लेकर दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 45 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने जा रहे थे। इस बीच चालक को दुर्गंध महसूस हुई तो शीशे से देखा तो पीछे के हिस्से में आग की लपटें उठ रही थी। हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने से गुजरी सड़क पर बस को रोककर सवारियों को उतारा।

इस बीच आग से पूरी बस जल गई। सूचना पर आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। दमकल यूनिट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच एक लेन के हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें