फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या, परिजनों ने जताई लूट की आशंका

Thu, 17 Feb 2022 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

हेड़ी के मोहल्ला रामलीला में रहने वाले 50 वर्षीय सराफा कारोबारी विनय महाजन के घर में लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार देर रात हुई है। वह अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बुधवार की देर रात बरेली में सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। सर्राफा व्यापारी लूटपाट का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला में रहने वाले 50 वर्षीय सराफा कारोबारी विनय महाजन के घर में लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। ये घटना बुधवार देर रात हुई है। वह अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे। 

पड़ोस में ही रहने वाले विनय के भाई मनोज ने देर रात उनके दरवाजे पर आहट सुनी तो आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर अंदर पहुंचे तो उनका शव पड़ा था और सारा सामान अस्तव्यस्त था। 
विज्ञापन


इस आधार पर परिवार वाले लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया इस मामले में एक व्यक्ति शक के दायरे में है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें