फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर से बरेली की ओर आ रहे सराफा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव रजऊ निवासी 45 वर्षीय शिवशंकर सराफा कारोबारी थे। वह शनिवार को किसी काम से फरीदपुर गए थे। फरीदपुर से लौटते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिथरी पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवशंकर के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शिवशंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें