फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने पुलिस चौकी में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 10 Apr 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इज्जतनगर थाने की नगरिया परीक्षित पुलिस चौकी में मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने चौकी में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। 
विज्ञापन
पुलिस चौकी में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चौकी के अंदर लोगों की भीड़ दिख रही है। दो पुलिसकर्मियों भी दिख रहे हैं, लेकिन दोनों मूकदर्शक बने रहते हैं। बीचबचाव का प्रयास भी नहीं करते। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मदद करने की बजाय उसका ही चालान कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित एयरफोर्स गेट निवासी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही धीर सिंह और सुरेश ने अपने 20-25 साथियों के साथ घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। बेटे को भी पीटा। जब वह शिकायत करने नगरिया परीक्षित पुलिस चौकी पहुंचे तो आरोपी भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई की, जिससे दोनों घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों का चालान कर दिया। अर्जुन सिंह ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने आरोपियों से जान का खतरा बताया। उन्होंने शिकायत के साथ हमले के वीडियो और सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी एसएसपी को सबूत के तौर पर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें