फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने दुकानदार पिता पर किया हमला, बचाने आई बेटी को भी पीटा; कपड़े फाड़े

Sat, 22 Jul 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सिरौली थाना क्षेत्र में गांव के ही दबंगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। बचाने आई उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसे भी पीटा और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में लेनदेन के विवाद में दबंगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। बचाने आई बेटी को भी पीटा। आरोप है कि दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ छेड़खानी भी की गई। हमलावर दुकान में रखे 40 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी कपड़ा व्यापारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान 30 साल पुराने मामले को लेकर गांव के ही रहने वाले शिवदयाल, हरिदास मौर्य, देवानंद, महेश, बबलू और एक अज्ञात आरोपी दुकान में घुस आए। हमलावर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे।  

ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को बचाने पहुंची दुकानदार की बेटी को हमलावरों ने पकड़ लिया। उसको पीटने के साथ कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लीलता की गई। शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपी गल्ले में रखे 40 हजार रुपये लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवती की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें