नक्शे की शर्तें पूरी नहीं कर रहीं तीन संपत्तियां
फहम लॉन, स्काई लार्क होटल और फ्लोरा गार्डन के निर्माण से पहले मोहम्मद आरिफ ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से सभी के नक्शे तो स्वीकृत कराए, लेकिन निर्माण मनमर्जी से कराया। जांच में पुष्ट हुआ है कि तीनों भवन नक्शे के मुताबिक नहीं बने हैं। इसके संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए आरिफ को नोटिस जारी हो चुके हैं।
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि फहम लॉन, स्काई लार्क होटल और फ्लोरा गार्डन का निर्माण नक्शे के मुताबिक नहीं किया गया है। पार्किंग का भी अभाव है। बताया जा रहा है आरिफ ने संबंधित व्यावसायिक भवनों का निर्माण वर्ष 2016-17 से पहले कराया था। उस समय सरकारी दफ्तरों में उसका रसूख था।