फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस शहर में 80 दुकानों के कुछ हिस्से पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी; दुकानकारों में खलबली

Sat, 21 Mar 2026 08:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में नगर निगम की ओर से 80 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनकी दुकानों का कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में है, जिसे हटाने को कहा गया है। अगर दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम की ओर से कोहाड़ापीर की 80 दुकानों को नोटिस दिए गए हैं। यह ऐसी दुकानें हैं, जिनका कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में आता है। निगम ने तीन माह पहले ही इनको चिह्नित कर लिया था। अब जल्द ही इन दुकानों के कुछ हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में कोहाड़ापीर से कुदेसिया फाटक तक अतिक्रमण कर दुकानें बनाई गई हैं। इससे यातायात बाधित होता है। इस समस्या को देखते हुए इन दुकानों के स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। इस मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है। पूरे प्रकरण की निगरानी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: खनन अधिकारी और राजस्व टीम पर हमला, सड़क पर दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली: FIR दर्ज
विज्ञापन


इस मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने कई बार महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की, लेकिन कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। नोटिस दिए 20 दिन से अधिक हो गए हैं। 

विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर 
नोटिस में कहा गया कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा जल्द ही अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से दुकानों को तोड़ा जाएगा। शाहबाद, डेलापीर तालाब, नावल्टी आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराने का मामला सामने आया था। इस पर व्यापारी कोर्ट चले गए हैं।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कोहड़ापीर में करीब 80 दुकानों को अतिक्रमण करके बनाया गया है। उनको गिराने के लिए नोटिस दिए गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जल्द ही उनके अतिक्रमण वाले हिस्सों को गिरा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें