फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 22 Nov 2025 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई फिर से शुरू हो गई। बवाल के बाद पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर में आरिफ की दुकानों को अवैध बताकर सील किया गया था। इन्हीं दुकानों पर शनिवार को बीडीए का बुलडोजर चला है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
आरिफ की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके करीबियों पर अब फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। शनिवार सुबह 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह बीडीए की टीम अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, इससे पहले बारादरी थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। सीओ ने माइक लेकर लोगों को यहां से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। 

मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में दो मंजिला मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराया था। पूरे परिसर में जिम, होमडेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्तूबर को दोनों परिसरों को सील किया था। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिम मालिक और ट्रेनर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, विवाहिता के भाई पर भी किया था हमला

शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की और जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं। फिलहाल मौके पर भारी फोर्स और बीडीए की टीम ध्वस्तीकरण करवा रही है, आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा है। 


मौके पर पुलिस बल तैनात 

आरिफ ने 30-30 लाख रुपये बेची थीं दुकानें  
जगतपुर में तीन साल पहले आरिफ ने अवैध दो मंजिला मार्केट बनवाकर कई दुकानों को 30-30 लाख रुपये में बेचा। जो नहीं बिकीं, उनको किराये पर उठा दिया। उनसे भी वह आठ-नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूलता था। 11 अक्तूबर को जब सीलिंग की कार्रवाई हुई तब दुकानदारों ने बताया था कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। जबकि, उन्होंने दुकान आरिफ से खरीदी थी। 

मोहम्मद आरिफ के पीलीभीत रोड स्थित व्यापारिक भवन के भूतल पर जाहिद हुसैन की फर्नीचर की दुकान है। यह भवन सात-आठ साल पहले बनाया गया था। इसका भी कोई मानचित्र या रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया था। शनिवार को अवैध दुकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान दौरान मार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है। एहतियात बरतते हुए बिजली सप्लाई को रोक दिया गया है। 

विज्ञापन

जगतपुर में आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोग बोले- मिट्टी में मिला रसूख  
जगतपुर रोड निवासी मोहम्मद इलियास ने बताया कि मोहम्मद आरिफ ने करीब दो ढाई साल पहले यहां पर दो मंजिला इमारत बनाई थी। इसमें कुछ दुकानें किराए पर भी उठ गई थीं, लेकिन, आरिफ ने अवैध रूप से अतिक्रमण करके या दुकान बनाई इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को नहीं है। मोहम्मद इलियास ने बताया कि उन्होंने देख लिया है कि समय बदलता है। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले जब आरिफ यहां दुकान बनवा रहे थे तो उनका रुतबा देखते ही बन रहा था, लेकिन आज समय बदला और उनकी दुकानों के साथ ही उनका रसूख भी मिट्टी में मिल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें