फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोबाइल एप पर मिलेगी ई-बसों की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकेंगे यात्री

Sat, 22 Nov 2025 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ई-बसों की लाइव लोकेशन अब मोबाइल एप पर ऑनलाइन मिलेगी। ई-सिटी बस यूपी नाम से मोबाइल एप से यात्री टिकट भी बुक कर सकेंगे। इस एप को लांच करने के साथ इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वाले नगर स्थित चार्जिंग स्टैंड पर खड़ी सिटी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगरीय परिवहन निदेशालय के तहत संचालित सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ई-बसों की लाइव लोकेशन अब मोबाइल एप पर ऑनलाइन मिलेगी। शुक्रवार को ई-सिटी बस यूपी नाम से मोबाइल एप लांच करने के साथ इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रायल में जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। एप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। 

विज्ञापन


सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज फिलहाल 25 ई-बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों को अब तक बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-आंवला-मनौना रूट पर चलाया जा रहा था। पिछले सप्ताह ही शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट की 12 बसों को हटाकर इनका संचालन नगर निगम की सीमा में शहर के अंदर तीन रूटों पर शुरू किया गया है। 

शहर में हर 15 मिनट पर मिलेगी बस 
आंवला रूट की 13 बसों को फिलहाल नहीं हटाया गया है। इन बसों का भी शहर में संचालन शुरू करने के लिए रूट सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शहर में बेहतर सेवा के लिए तीन रूटों पर 60 स्टॉपेज तय किए गए हैं। बसों का संचालन इस तरह से किया जा रहा है ताकि हर 15-20 मिनट में स्टॉपेज पर बस मिल सके। 
विज्ञापन


यात्रियों को बसों का इंतजार न करना पड़े इसके लिए मोबाइल एप लांच किया गया है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि एप का ट्रायल किया जा रहा है। कुछ तकनीकी खामियां सामने आई हैं, इनको दूर करने के बाद आम लोगों के लिए एप की सुविधा मिलने लगेगी। 

एनसीएमसी के लिए एसबीआई से हुआ समझौता
आने वाले दिनों में सिटी बस सर्विसेज की सेवाओं में और भी सुधार होगा। प्रबंधक निदेशक दीपक चौधरी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और नगरीय परिवहन निदेशालय के बीच नेशनल काॅमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के लिए समझौता हो चुका है। यह कार्ड भी जल्द लांच किया जाएगा। इसका उपयोग सिटी बस, मेट्रो और अन्य परिवहन माध्यमों में टिकट खरीदने के लिए हो सकेगा। कार्ड से सिटी बस में यात्रा करने पर यात्रियों को किराये में 10 फीसदी तक छूट मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में संचालन के बाद रोजाना 800 यात्रियों की संख्या घटी
सिटी बसों का शहर में संचालन होने के बाद यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-आंवला-मनौना रूट पर बसों के संचालन के समय रोजाना औसतन 2600 यात्री इन बसों में सफर कर रहे थे। शीशगढ़ और शेरगढ़ रूट पर बस सेवा बंद किए जाने के बाद अब रोजाना औसतन 1800 यात्री ही इन बसों में यात्रा कर रहे हैं। बरेली-आंवला-मनौना रोड पर इन दिनों लोड फैक्टर 90 फीसदी के आसपास है। दूसरी ओर शहर में संचालित बसों का लोड फैक्टर गिरकर 40-50 फीसदी पर आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें