फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहाड़ापीर से नैनीताल रोड तक फिर चलेगा बुलडोजर

Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर व नैनीताल रोड के चौड़ीकरण की राह में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर फिर कार्रवाई की तैयारी है। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से नैनीताल रोड और पीलीभीत रोड तक अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से दी गई 15 दिन की मोहलत चार दिन बाद खत्म हो जाएगी। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने यहां 600 से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित किया है। 28 अप्रैल को नोटिस जारी करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अपना पक्ष रखने और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने का समय दिया था। हालांकि, कुछ व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन ज्यादातर व्यापारियों ने अब तक नगर निगम या बीडीए कार्यालय में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि 11 या 12 मई को नोटिस की अवधि समाप्त होते ही बिना किसी अतिरिक्त समय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर निगम, बरेली विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें अभियान की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। नगर निगम ने कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त बुलडोजर, मशीनरी और स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। वर्जन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों और निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य न देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें