फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्व-गणना में पहले दिन तीन हजार से अधिक लोगों ने किया पंजीकरण

Sat, 09 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में भारत सरकार की जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार से स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर स्वयं गणना कर लोगों को जागरूक किया। पहले दिन ही तीन हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर ली।
विज्ञापन

महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में पार्षदों और कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि प्रदेश में 21 मई 2026 तक आम लोग स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना के सुचारू और गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए कार्मिकों को कैस्केड मॉडल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि जनगणना के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को अधिक सटीक, त्वरित और सुगम बनाने के लिए स्व-गणना की व्यवस्था लागू की गई है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए 300 लोगों की टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक से अधिक लोगों को पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें