फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यहां फिर चला बुलडोजर... 75 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Sat, 02 Dec 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीडीए ने बदायूं रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 75 बीघा जमीन पर अलग-अलग कॉलोनाइजर अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। बुलडोजर से सड़क, नाली, बाउंड्री, ऑफिस तोड़ दिए गए। कॉलोनाइजरों को चेतावनी पत्र जारी किया गया कि बिना मानचित्र के दोबारा निर्माण शुरू किया तो फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि आईटीबीपी रोड स्थित बुखारा गांव में प्रमोद शाहू 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बाउंड्रीवाल और अंदर सीसी रोड का निर्माण कर भूखंड चिन्हित कर दिए गए थे। इसी तरह लालफाटक के आगे दूरसंचार केंद्र के सामने 25 बीघा जमीन पर प्रदीप कुमार कॉलोनी बसा रहे थे। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: काम करते वक्त संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव
विज्ञापन


बीडीए की टीम ने मानचित्र मांगा तो दे नहीं सके। इस पर यहां सड़क, नाली और ऑफिस का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। यहीं पास में ओम प्रकाश कश्यप 30 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां प्लाट में मिट्टी भराई का काम पूरा कर लिया गया। भूखंड चिन्हित कर दिए गए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
  • 17 अक्तूबर को चार कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। ये कॉलोनियां बिना मानचित्र के बसाई जा रही थीं। 
  • सात अक्तूबर को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। यहां कॉलोनाइजर छह बीघा जमीन में अवैध रूप से भूखंडों का चिह्नांकन, बाउंड्रीवॉल और नाली बना रहा था। 
  • बीडीए की टीम ने चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। इसमें से किसी ने भी बीडीए से मानचित्र पास नहीं कराया था। 
  • 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। 
  • पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी। यहां भी बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें