कुछ लोगों ने दुकानें तोड़ने का विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। करीब तीन बजे तक 50 दुकानें और मकान ढहा दिए गए। अभी आठ-दस दुकानें रह गई हैं। अधिकारियों ने उन्हें दो दिन का समय दिया है। वह जल्द से जल्द दुकानें हटा लें। अन्यथा वहां भी जेसीबी चलवा दी जाएगी। यह सब अतिक्रमण हटने के बाद कुछ ही दिनों में रदनौज अजीजपुर मार्ग काफी चौड़ा हो जाएगा।
तीन माह पहले भी चली थी जेसीबी
नगर पंचायत दहगवां में करीब तीन माह पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था। उस दौरान कई दुकानों और मकानों पर जेसीबी चलवाई गई थी। उस वक्त कुछ दुकानदारों ने समय मांग लिया था, जिससे अभियान रोक दिया गया था। शनिवार को वह समय पूरा हो गया और यह अभियान चलवाया गया।