फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाले से सांड़ को मार डाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव सुकली में रविवार दोपहर एक सांड़ को किसी व्यक्ति ने भाले से मार डाला। गली में मृत सांड़ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई अपने अधीनस्थों के साथ पहुंच गए। लोगों से भाला मारकर हत्या करने वाले की जानकारी की, लेकिन किसी ने आरोपी का नाम नहीं बताया। उन्होंने सांड़ का पोस्टमाॅर्टम कराकर उसके शव को दफन करा दिया है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि चौकीदार नुक्ता प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात सांड़ के हत्यारे के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें