फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने रविवार की रात द्वारिकेश चीनी मिल से पहले एक ढाबे के पास से दो ट्रकों को पकड़ा, जिसमें 111 भैंसें क्रूरतापूर्वक भरी हुई मिलीं। इसमें आठ भैंसों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो आरोपियों सिरसा खेड़ा निवासी इरसाद और गोविंदपुर थाना मूंढापांडे मुरादाबाद निवासी शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग आजमगढ़ से भैंसों को लेकर आ रहे थे, जिन्हें लेकर वे लोग नकटिया स्लाटर हाऊस लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मृत भैंसों का पशु चिकित्सक से पोस्टमाॅर्टम करवाकर दफन करवा दिया। वहीं, अन्य जानवरों को नियमानुसार सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद