फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सड़क पर भी भैंस वालों का राज है, कुछ न कहिए

Thu, 16 Jun 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गली मुहल्लों में तो अवैध डेयरियां गंदगी फैला ही रही हैं, अब तो हाई वे का किनारा भी इन भैंस वालों का हो गया। भैंसे सुबह शाम हाईवे पर टहलती हैं। गोबर और भूसे के ढेर लगे हैं। भैंस वालों की इतनी हनक है कि बल्कि यूं कहें कि ऐसा राज है कि कोई कुछ नहीं कह सकता। नैनीताल हाईवे के दोनों ओर पटरियां इन्हीं से घिरी हुईं हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह भी नहीं बची है। रोजाना चार छह दुर्घटनाएं हो ही जाती हैं। एफएमडी जैसा वायरस इन्हीं डेयरियों से निकलकर आईवीआरआई परिसर में पहुंचा।  इन डेयरियों के इर्द-गिर्द मंडराने वाले  पक्षी त्रिशूल एयरबेस के विमानों के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन किसे पड़ी है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर इज्जतनगर से लेकर दोहना और उससे आगे दोनों ओर फोरलेन के किनारे पीडब्लूडी की जमीन पर भैंस पालकों का राज है। वहीं हरा चारा काटने के लिए कुट्टी मशीन भी लगा दी हैं। भूसा भी एकत्रित कर लिया गया है।  टिन शेड डालकर पक्के मकान भी बना लिए हैं, जिनमें पशु पालकों के परिवार रह रहे हैं।

पता नहीं सच कौन बोल रहा है
‘ नगर निगम की ओर से कई बार एक सौ से अधिक नोटिस जारी किए। चालान भी हुए हैं। पुलिस का साथ न मिलने के कारण फिर से डेयरी स्थापित हो जाती हैं।  स्टेट हाईवे पर डेयरी और पशुओं को पालना गलत है।  इन डेयरियों के खिलाफ पीडब्लूडी के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे।’ 
विज्ञापन

शीलघर यादव, नगर आयुक्त
‘एक साल से हमारे संज्ञान में नहीं हैं कि नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों को हटाने के लिए पुलिस बल मांगा गया है। अगर नगर निगम की ओर से इस बारे में कोई संदेश मिलता तो अवैध कब्जों को हटाने के लिए पुलिस बल जरूर मुहैया कराया जाता।’ समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें