फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack: बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से बदायूं के सरकारी वकील की मौत, अचानक गिरे और थम गईं सांसें

Tue, 13 Jun 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में पॉक्सो एक्ट कोर्ट के सरकारी वकील चंद्रप्रताप सिंह की मंगलवार सुबह बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बदायूं जाने के लिए ट्रेन को इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
बदायूं के सरकारी वकील चंद्रप्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्ट अटैक के मामले बीते एक दो वर्षों में काफी तेजी से बढ़े हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब अचानक व्यक्ति की मौत हो गई। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बदायूं में पॉक्सो एक्ट कोर्ट के सरकारी वकील चंद्रप्रताप सिंह की मंगलवार सुबह बरेली जंक्शन पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

विज्ञापन


चंद्रप्रताप सिंह ट्रेन से बदायूं जाने के लिए जंक्शन पर पहुंचे थे। वह ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे, तभी अचानक गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल से यात्रियों ने उनकी पत्नी और बेटे को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चंद्रप्रताप सिंह के भांजे ने बताया कि मामा का एक घर बरेली के सुभाष नगर में है। दूसरा घर बदायूं के सम्राट अशोक नगर में है। वह आजकल बरेली वाले घर से ही बदायूं आवागमन कर रहे थे। मंगलवार सुबह बदायूं की ट्रेन में जाने के लिए ही स्टेशन आए थे। किसी यात्री ने उनके मोबाइल से फोन करके सूचना दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें