फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: 50 रुपये में 30 सेकेंड वीडियो कॉल, ये है हनीट्रैप का जाल; भूलकर भी न करें ये गलती

Tue, 13 Jun 2023 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अगर आपके व्हाट्सएप पर 50 रुपये में 30 सेकंड लड़की से वीडियो कॉल का मैसेज आए तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें। हनीट्रैप गैंग इसी तरह के मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों के मोबाइल फोन पर इन दिनों अनजान नंबरों से मैसेज आ रहे हैं। इसमें किसी लड़की से 50 रुपये में 30 सेकेंड तक वीडियो कॉल पर खुली बात करने का ऑफर दिया जा रहा है। भुगतान ऑनलाइन लिया जा रहा है। भुगतान करते ही व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है। बरेली में इस तरह के कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें किसी के फोन पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई है। 

विज्ञापन


रिसीव करते ही अनजान महिला आपत्तिजनक हालत में दिखी। ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि कॉल रिसीव करने या लिंक क्लिक करते ही दूसरी ओर से लड़की शरीर से कपड़े हटाने शुरू कर देती है। दूसरी ओर से इस वीडियो को देखते शख्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके फोटो व वीडियो बना लिया जाता है। फिर उसे ब्लैकमेल किया जाता है। तमाम लोग इस तरह की ठगी का शिकार होने के बाद खामोश बैठ रहे हैं। कुछ लोग शिकायत करने पहुंच रहे हैं।

ये बरतें सावधानी

  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें। आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं। इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें। ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...

विज्ञापन


 

विज्ञापन

बारादरी का गिरोह भी चर्चा में

सूत्र बताते हैं कि शहर में भी इन दिनों बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला का गिरोह तेजी से लोगों को फंसाने और ठगने में जुटा है। इस गिरोह में पढ़ी लिखी युवतियां, कथित पत्रकार से लेकर छुटभैये अपराधी तक हैं। युवतियां लोगों से पहचान बढ़ाकर फंसाती हैं। फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उनसे वसूली की जाती है। कथित पत्रकार बदनामी का भय दिखाते हैं। छुटभैये अपराधी युवती के भाई, पिता या प्रेमी बनकर धमकाते हैं।

संबंधित खबर- Honey Trap: पहले मीठी-मीठी बातें, फिर न्यूड वीडियो कॉल; इस गैंग के जाल में पुलिसवाले और कारोबारी भी फंसे

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हनीट्रैप से संबंधित आरोप लगाते हुए शिकायतें की गई हैं। स्थानीय स्तर पर गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिली है। मामलों में जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें