फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ही नहीं, बंदर भी हुए जानलेवा: बरेली में बंदरों के हमले से घायल बदायूं पुलिस के फॉलोअर की मौत

Tue, 20 Jun 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दातागंज थाने के अमरोली गांव के रहने वाले कालीचरण बदायूं पुलिस लाइन में फालोअर थे। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में रिश्तेदारी में आए थे। 12 जून को उन पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
कालीचरण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। बदायूं में तैनात पुलिसकर्मी अपनी रिश्तेदारी में आए थे। उन पर बंदरों ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के अमरोली गांव के रहने वाले कालीचरण बदायूं पुलिस लाइन में फालोअर थे। बंदरों के हमले से उनकी मौत हो गई। वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित गोतारा गांव में अपनी बहन जयदेवी के घर आए हुए थे। 12 जून की शाम को बहन के घर छत पर लेटे थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: सीबीगंज में एक और बच्ची पर कुत्तों का हमला, 20 मीटर तक घसीटा, बुरी तरह नोंचा
विज्ञापन


बचने के लिए उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वह छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर के मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। कालीचरण परिवार के साथ बदायूं पुलिस लाइन में रहते थे। परिजन शव बदायूं ले गए हैं। 

विज्ञापन

सीबीगंज में कुत्तों का आतंक 

सीबीगंज क्षेत्र के कई गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक हैं। यहां दो महीने पहले खना गौटिया गांव के अयान की कुत्तों के हमले से मौत हो गई थी। फरवरी में बंडिया नई बस्ती निवासी बच्ची परी को कुत्तों ने मार डाला। पिछले साल रोहणी और मोरपाल नाम के बच्चों की कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें