इसके बाद पुलिस वहां से हट गई। दून रेलवे स्टेशन पर बवाल के बीच जीआरपी युवती को लेकर हरिद्वार पहुंच गई। हरिद्वार में युवती को दातागंज पुलिस को सौंप दिया गया। शुक्रवार को सुबह पुलिस उसे दातागंज कोतवाली ले आई। यहां पहले मेडिकल कराया और उसके बाद युवती का बयान लिया गया। इसके बाद उसे मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती ने लिखकर दिया अपनी इच्छा से गई देहरादून
कोतवाली में पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। युवती पढ़ी लिखी है। उसने पुलिस को लिखकर दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से देहरादून गई है। लड़के का कोई दोष नहीं है। अब वह अपने मां-बाप के पास जाना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने उसे मां-बाप को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पहले भी दो बार युवती जा चुकी है।
गलतफहमी में हुआ हंगामा
दून स्टेशन पर गलतफहमी में हंगामा हो गया। दरअसल, वहां कुछ लोगों को पता चला कि लड़का दूसरे समुदाय का है व लड़की हिंदू हैं। इसी को लेकर वहां दोनों गुटों के लोग इकट्ठा हो गए। जबकि सही बात किसी को पता ही नहीं थी। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो विवाद थमा।
सीओ केके तिवारी ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसने लिखकर दिया है कि वह अपने मां-बाप के पास जाना चाहती है। वह अपनी इच्छा से देहरादून गई थी। उसे उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया है।