फिलहाल पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका भाई जावेद फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि वारदात के वक्त जावेद भी विनोद के घर में मौजूद था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं जांच पड़ताल में जुटी हुई है।