फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Case: बच्चों की हत्या से पिता बेहाल, जहन में एक ही सवाल, आरोपी से पूछा जाए मेरे बेटों को क्यों मारा?

Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं डबल मर्डर के 24 घंटे बाद भी पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई है कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। यह सवाल मृतक बच्चों के पिता विनोद को भी परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब जो व्यक्ति पकड़ा जाए तो उससे पूछा जाए कि उसने बच्चों को क्यों मारा? 
विज्ञापन
बच्चों की हत्या से पिता और मां को रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में दो बच्चों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के मामले में 24 बाद भी यह पता नहीं चला कि आखिर साजिद ने दोनों को क्यों मारा? ये सवाल मृतकों के परिजन भी उठा रहे हैं। बच्चों की दादी मुन्नी देवी का कहना है कि आरोपी साजिद के पकड़े जाने के बाद अगर उससे पूछताछ की जाती तो हत्याकांड की वजह सामने आती। फिर दादी कहती हैं चलो अब जो हो गया तो हो गया लेकिन अब जो आरोपी पकड़ा जाए उससे तो पूछताछ हो।

विज्ञापन


पिता विनोद ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जब यह घटना हुई तो वह बाहर थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। उनका कहना है कि जो व्यक्ति भी पकड़ा जाए तो उससे पूछताछ की जाए। उससे पूछा जाए कि किसी ने कहा है या उसने खुद बच्चों को मारा है? 

दोहरे हत्याकांड के कारण को लेकर घटना के 24 घंटे बाद तक पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है। लेनदेन का विवाद भी सामने नहीं आया। क्योंकि जब जावेद और साजिद ने पांच हजार रुपये मांगे तब संगीता ने फोन पर पति से बात करने के बाद पांच हजार रुपये दे दिए थे। इसका मतलब है कि कोई विवाद नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मधुर थे संबंध, फिर हत्या क्यों की? 
संगीता ने आरोपियों के लिए चाय भी बनाई। कोई विवाद होता तो चाय क्यों बनाई जाती। तीसरी बात यह कि बच्चे भी इतने परिचित थे कि वे सहज रूप से ऊपर उसके लिए पीयूष पानी लेकर गया। इससे पहले साजिद खुद आय़ुष और अहान को साथ लेकर छत पर गया था। वहीं उसने दोनों की हत्या कर दी थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विनोद और साजिद के बीच संबंध मधुर थे। फिर साजिद ने बच्चों की हत्या क्यों की, यह सवाल हर किसी के जहन में हैं। 
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका भाई जावेद फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि वारदात के वक्त जावेद भी विनोद के घर में मौजूद था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें