फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर... चाचा कांस्टेबल, अब बेटा बना आईपीएस, अभिनव ने हासिल की 130वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 08:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसमें अभिनव शर्मा ने 130वीं रैंक प्राप्त की है। मूल रूप से बदायूं के निवासी अभिनव शर्मा बरेली के बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी में रहते हैं। उनके पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। 
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ अभिनव शर्मा - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूलरूप से बदायूं के दातागंज के गांव पढ़ेली के रहने वाले अभिनव शर्मा ने चौथे प्रयास में 130वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस बनने के अपने सपने को साकार किया है। वह बरेली के बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी में माता शालिनी शर्मा के साथ रहकर तैयारी कर रहे थे। अभिनव ने बिना कोचिंग में यह सफलता हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया के साथ ही उनके घर पहुंचकर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। 

विज्ञापन

अभिनव शर्मा के पिता रमेश चंद्र शर्मा देहली गेट मेरठ में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। चाचा अवधेश कांस्टेबल हैं। हार न मानने व अपने सपने को सच करने के जज्बे के कारण ही अभिनव ने इस मुकाम को हासिल किया है। अभिनव ने बताया कि पिता की पोस्टिंग के कारण उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। 

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Result 2024: बीसलपुर की कल्पना रावत ने हासिल की 76वीं रैंक, पति सूर्य प्रताप सिंह हैं आईएएस अफसर

 

पिता को पुलिस की वर्दी में देख अफसर बनने की ठानी 
उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता को पुलिस की वर्दी में देखने के कारण खुद को भी एक दिन इसी वर्दी में देखने का सपना देखा था। उन्होंने साल 2020 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अपना सपना पूरा करने में जुट गए। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में वह प्री क्लियर नहीं कर सके। हार न मानते हुए उन्होंने दोबारा प्रयास शुरू किया और 2022 में साक्षात्कार तक पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- UPSC Result 2024: मजदूर का बेटा बना आईपीएस, शकील ने यूपीएससी में हासिल की 506वीं रैंक
 
विज्ञापन

अभिनव ने साल 2023 में अपने तीसरे प्रयास में परीक्षा पास कर इंडियन पोस्टल सर्विस में जगह बनाई, लेकिन इससे भी उनका मन नहीं माना। उन्होंने आईपीएस बनने के अपने सपने को सच करने के लिए दोबारा प्रयास किया। सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उन्होंने 130वीं रैंक प्राप्त की। अभिनव ने बिना कोचिंग के परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि दो बार असफल होने के बाद आईपीएस बनने के सपने को छोड़ने का भी मन किया, लेकिन फिर प्रयास कर खुद को साबित करने की जिद ने आखिरकार जीत दिला दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें