फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसपा नेता तौफीक प्रधान के बेटे ने युवक पर चाकू से किया हमला, साथियों संग घेरकर पीटा

Tue, 13 Jan 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जगतपुर निवासी युवक कासिम पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। कासिम ने बसपा नेता तौफीक के बेटे और उसके तीन साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पीड़ित कासिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जगतपुर निवासी युवक कासिम पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसको लात-घूंसों से भी जमकर पीटा गया। जिला अस्पताल में भर्ती कासिम ने आरोप लगाया कि बसपा नेता तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। बारादरी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय कासिम ने बारादरी पुलिस को बयान दिया कि तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने तीन साथियों आंचल, शब्बू और सोहेल के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। पहले इन लोगों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसी वक्त से उससे रंजिश मानते थे। बताया कि आफताब ने उसे कॉल करवाकर घर से बुलाया और फिर उसे घेर लिया गया। उसे चाकू मारा तो उसने हाथ से पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान हाथ पर कई जगह जख्म हो गए। आरोपियों ने जाने से पहले लात घूंसों से भी उसकी पिटाई की। घायल कासिम के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर भी जाकर जांच की।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने भी हमला किया है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


जेल से छूटकर फिर रील बनाने लगा तौफीक
बसपा नेता के तौर पर पहचान बनाने वाला तौफीक प्रधान फतेहगंज पूर्वी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां से वह शहर की पशुपतिनाथ कॉलोनी में आकर बस गया है। पिछले दिनों उसने फोन पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय से अभद्रता की थी। दोनों ओर से नोंकझोंक हुई जिसकी ऑडियो खुद तौफीक ने ही वायरल कर दी। 

तब बारादरी पुलिस ने उसे रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया था। हाल ही में जेल से छूटकर तौफीक ने दोबारा से रील बनाना शुरू कर दी है। कासिम ने आरोप लगाया कि बेटा आफताब भी पिता की तर्ज पर इलाके में गुंडागर्दी कर रहा है। वह कई लड़के साथ रखता है जो उसके इशारे पर हमला बोल देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें