बसपा से भी निकाले गए ओमकार कातिब
बसपा के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए ओमकार कातिब को पार्टी से भी निकाल दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ओमकार कातिब को संगठन के नेतृत्व ने समय-समय पर चेताया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। इसलिए पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय हुआ। अब पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं ओमकार कातिब का कहना है कि संगठन का निर्णय सबके सामने है। अब अपने लोगों से बातचीत करेंगे तब आगे के लिए कोई निर्णय लिया जा सकेेगा।