पिछले साल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में मिल चुकी है मंजूरी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय पसिर में इस सत्र में भी बीएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी है। जबकि विश्वविद्यालय ने पिछले साल ही इन कोर्स को संचालित करने की मंजूरी दे दी थी।
विश्वविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट सहित दूसरे तमाम विभाग संचालित हो रहे हैं। काफी समय से परिसर में बीएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई की जरूरत महसूस की जा रही है। पिछले साल कार्य परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर स्वीकृति भी मिली थी। उसके बाद यह उम्मीद थी कि ये कोर्स वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रारंभ हो जाएंगे मगर विश्वविद्यालय ने इन पाठ्यक्रमों को अब तक शुरू नहीं किया है। इस वजह से वर्तमान शैक्षिक सत्र में भी इन कोर्स के दाखिला नहीं हो सके हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय को इस संबंध में शीघ्र ही कदम उठाने चाहिए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय कोर्स शुरू करने के प्रयास कर रहा है।