फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन बचाने के लिए भाई-भाभी और भतीजों ने ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/गुलड़िया। सिरौली के सोमपाल हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा हो गया। जमीन बचाने के चक्कर में भाई-भाभी और भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रिश्तेदार महिला समेत चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

25 अप्रैल की रात को सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नुसरतगंज निवासी सोमपाल की उनके घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमपाल के बड़े भाई रामपाल ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस संपत्ति विवाद मानकर चल रही थी। पुलिस लाइन में खुलासे के दौरान एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में परिवार के अलावा आसपास के करीब दस लोगों के बयान दर्ज किए थे। परिजनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही साक्ष्य मिले तो कई महिलाओं से पूछताछ की गई। तब जाकर मामला खुल पाया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी करके चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें सोमपाल के भाई विजेंद्र, विजेंद्र की पत्नी भगवान देवी, सोमपाल के दूसरे भाई रामपाल के दो बेटे धर्मेंद्र व अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
-
आरोपी बोले- हत्या न करते तो भी बर्बाद हो जाते
- खुलासे के दौरान आरोपियों ने बताया कि अगर वह सोमपाल की हत्या न करते तो भी बर्बाद हो जाते। सोमपाल ने अपने हिस्से की छह बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन का सौदा पड़ोस के गांव आलमपुर के किसी व्यक्ति से कर दिया था। उसका बयाना 50 हजार रुपये ले लिए थे। सोमपाल का अपना परिवार तो था नहीं, वह नशा और दोस्तों के साथ दावतें करता था। इसी वजह से सस्ते में जमीन बेच रहा था। चारों ने बताया कि वह चाहते थे कि उनके परिवार की जमीन दूसरे लोग न लें। जमीन बचाने के लिए उन्होंने सोमपाल पर दबाव बनाया तो भी वह नहीं मान रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमपाल ने कई बैंकों से कर्जा लेकर खर्च कर लिया था। उन लोगों को लग रहा था कि सोमपाल अपने जीवित रहते ही अपने हिस्से की सारी जमीन बेच जाएगा और बैंकों का कर्ज उन लोगों चुकाना पड़ेगा। तब चारों लोगों ने योजना बना ली। शुक्रवार की रात जब सोमपाल सो रहा था तो भतीजे धर्मेंद्र ने उसे गोली मार दी। इससे सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर में परिवार के लोगों ने हत्या का शोर मचा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
- सोमपाल की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। वह चाहते थे कि उनकी पुश्तैनी जमीन बची रहे। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें