फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवर ने की गंदी बात, शिकायत पर छीन लिया पति का रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवर ने घर में घुसकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। भाभी ने इसकी शिकायत की तो पीटकर उसके पति का रिक्शा छीन लिया। महिला ने किला थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी महिला ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को बताया कि एक माह से वह किराये पर कमरा लेकर रही है। जब उसके पति रिक्शा चलाने जाते थे तो देवर घर आकर उनसे अश्लील बातें करता है। उसने पांच अप्रैल को उनसे दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य किरायेदार जुट गए। तब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
छह अप्रैल को देवर और अन्य ससुराल वाले उनके घर में घुस आए और उनकी पिटाई कर दी। सात अप्रैल को उनके पति से रिक्शा भी छीन लिया। रिक्शा लौटाने के बदले 15 हजार रुपये मांगने लगे। रिक्शा छीनने के कारण उनकी आमदनी का जरिया बंद हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें