फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह के 20 दिन बाद देवर ने किया दुष्कर्म, विवाहिता से पति बोला- शिकायत की तो जान दे दूंगा

Tue, 13 Jan 2026 04:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पति, देवर और सास ने विवाहिता को पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक नवविवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता ने कहा कि पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो पति ने आत्महत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी थाने में आरोपी देवर, पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बारादरी थाने में तहरीर दी। उसने प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उसका निकाह 11 दिसंबर को बारादरी इलाके के युवक से हुआ था। एक जनवरी को जब वह ससुराल में अकेली थी, तभी देवर जबरन घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पति ने कराया चुप, शिकायत करने पर पीटा 
पति के आने पर महिला ने उसे घटना के बारे में बताया। हद तो तब हो गई जब पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। पति ने आत्महत्या करने की बात कहकर उसे चुप करा दिया। पति, देवर और सास ने पुलिस से शिकायत करने पर विवाहिता की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें