फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को ससुराल भेजने के विवाद में जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला

Thu, 23 Jul 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। पत्नी को ससुराल भेजने के विवाद में जीजा ने साले पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में साले भजनलाल की गर्दन कट गई। बीच-बचाव करने आए पिता राम सिंह और बहन भी घायल हुए। आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र पाल की तहरीर पर आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद किया है। वह रामपुर के खजुरिया के गांव चाकर की गोटिया का निवासी है। वह मंगलवार की शाम नशे में गांव मलसाखेड़ा पहुंचा। आरोप है कि वहां गाली-गलौज की।साले भजनलाल ने विरोध किया तो चाकू से उसकी गर्दन पर प्रहार कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए गए सुरेंद्र, पिता राम सिंह और बहन पर भी हमला किया। हमले में राम सिंह के दाएं हाथ की अंगुली कट गई। बहन के बाएं अंगूठे में चोट आई। आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। सीओ बहेड़ी के मुताबिक, बुधवार को आरोपी को जेल में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें