पत्रकार : सिर्फ दो पहिया वाहन चलाना आता है, चार पहिया वाहन चलाना नहीं आता। डीएल कैसे बनेगा?
दलाल: कोई दिक्कत नहीं, वाहन चलवाकर थोड़े ही देखते हैं। फेल नहीं करेंगे।
पत्रकार : इनोवा वाहन का फिटनेस कराना है। कितना खर्च लगेगा?
दलाल : इसके लिए सरकारी खर्च 800 रुपये लगेगा। इसके अतिरिक्त रेडियम पट्टी लगी होने पर 2700 रुपये व अन्य वाहनों पर तीन हजार रुपये लगेगा। पत्रकार : कितने दिन में फिटनेस प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
दलाल: आज कराएंगे तो कल की डेट मिल जाएगी और फिटनेस प्रमाणपत्र भी मिल जाएगा। इसका स्लॉट बुक होता है। कल कराएंगे तो आगे की डेट मिलेगी
ये है सरकारी खर्च
डीएल का नवीनीकरण शुल्क : 400 रुपये।
लर्निंग डीएल का शुल्क 350 रुपये।
परमानेंट डीएल का शुल्क : 1000 रुपये।
छोटी गाड़ियों का फिटनेस शुल्क : 908 रुपये।
बड़ी गाड़ियों का फिटनेस शुल्क : 1380 रुपये।
डिप्टी कमिश्नर परिवहन कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि लर्निंग डीएल बनवाने के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर बिना टेस्ट के स्थायी डीएल जारी नहीं किया जा सकता। शिकायत की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।