फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीसलपुर चौराहे पर जल निकासी के लिए 84 लाख से बनेगी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर जल निकासी के लिए नई पुलिया का निर्माण 84 लाख की लागत से होगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाल दिए हैं। 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर फर्म चयनित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां ह्यूम पाइप वाली पुलिया संकरी है। आए दिन जल निकासी बाधित होती है। इससे जगतपुर, सहसवानी टोला, आकाशपुरम, रोहली टोला, चकमहमूद, नई बस्ती, एजाजनगर में जलभराव होता है। नागरिकों ने प्रदर्शन किए तो नगर निगम ने संज्ञान लिया।
कवायद शुरू होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना के आधार पर पुलिया निर्माण के लिए बजट मिलने तक प्रतीक्षा की बात कही। इस पर नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट लेकर बजट देने पर सहमति दी। नगर आयुक्त ने निर्माण की बाधा दूर करते हुए पीडब्ल्यूडी को कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टेंडर भी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि उनका प्रयास यही है कि जल्दी से जल्दी काम शुरू हो ताकि बारिश के दौरान जलभराव न हो। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें