बरेली कॉलेज में हुआ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
निकाह में वसूले दो-दो सौ रुपये, लिस्ट में हिंदू जोड़े का भी नाम
फरीदपुर के गुलाबनगर की अफसाना ने बताया कि बिटिया का निकाह तौफीक के साथ हो गया है। मौलवी ने 200 रुपये लिए हैं। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के उमरिया की अजनवी और शेर खां ने बताया कि उनका निकाह हो गया है। इस जोड़े ने भी मौलवी की तरफ से 200 रुपये लिए जाने की बात दोहराई। मुस्लिम वर्ग के वर-वधु के निकाह पंडाल के नोडल अधिकारी डीसी मनरेगा हसीव अंसारी थे, जो मौके पर नहीं दिखे। भोजीपुरा ब्लॉक के लेखाकार सौरभ पाठक ने बताया कि मुस्लिम वर्ग के 96 जोड़ों की लिस्ट में एक हिंदू जोड़े का भी नाम है। इसे अलग कर 95 में 77 मुस्लिम जोड़ों के निकाह हुए हैं, 18 जोड़े नहीं आए।
बिना विवाह किए मंडप से लौटे वर-वुध
नवाबगंज ब्लॉक के गांव त्यारा जागीर की वधु धर्मेश्वरी और दूल्हा अजय पाल सुबह 10 बजे मंडप स्थल पर पहुंच गए थे। दो घंटे तक सत्यापन के काउंटर पर भीड़ में धक्के खाए। फिर उन्हें बताया गया कि सत्यापित लिस्ट में उन दोनों का नाम ही नहीं है। मायूस होकर परिजन और रिश्तेदारों के साथ मंडप वाले पंडाल से बाहर खड़े थे। धर्मेश्वरी ने बताया उन्होंने 14 जुलाई को आवेदन किया था।
इन अव्यवस्थाओं से भी हुए दो-चार
- मुस्लिम वर्ग के 96 जोड़ों की सूची में सगलपुरा भोजीपुरा की कविता कुमारी पुत्री लेखराज का भी नाम दर्ज था।
- कार्यक्रम स्थल से सिर पर रखकर बाहर लाए दहेज, मनमाने दाम पर बुक हुए टेंपो-ऑटो।
- बरेली कॉलेज बरेली के बाहर भीड़ से लगता रहा जाम, परेशान हुए राहगीर।
सामूहिक विवाह में नहीं आए 62 वर-वधु
| वर्ग |
बुलाए गए जोड़े |
गैर हाजिर |
| हिंदू |
372 |
46 |
| मुस्लिम |
97 |
16 |