सीतापुर डीएम भी करा रहे जांच
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 21 बिंदुओं पर पूर्व विधायक के विरुद्ध शिकायत की थी। इस पर सीतापुर डीएम ने एडीएम, एएसपी दक्षिणी व सहायक आयुक्त स्टांप की टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम मिश्रिख ने जांच रिपोर्ट सीतापुर डीएम को सौंप दी है। इसमें मिश्रिख एसडीएम ने शिकायती पत्र के बिंदु संख्या-17 के संबंध में विस्तृत जांच संबंधित विभागों से कराने की संस्तुति की है।
बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि महोली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक की जमीन की जांच के संबंध में सीतापुर जिलाधिकारी का पत्र मिला है। इस मामले में तहसीलों से रिपोर्ट मांगी है।
सीतापुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के पास सीलिंग एक्ट में निर्धारित भूमि से अधिक जमीन होने की शिकायत मिली है। इसके संबंध में जांच कराई जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों को पत्राचार किया है। सीतापुर में भी जांच चल रही है।