फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली प्रेम विवाह मामला: न्यूज चैनल के प्रसारण से ब्राह्मण समाज नाराज, उठी प्रतिबंध करने की मांग

Mon, 15 Jul 2019 06:11 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
टेलीविजन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बरेली में विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की पुत्री साक्षी मिश्रा के गैर बिरादरी में प्रेम विवाह का मामला इस समय सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक सुर्खियां बना है। वहीं एक न्यूज चैनल भी इस मामले को प्रमुखता से इंटरव्यू के माध्यम से दिखा रहा है। रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने नगर में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और न्यूज चैनल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

विज्ञापन


बरेली में विधायक की पुत्री के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह के मामले का न्यूज चैनल पर प्रसारण देख ब्राह्मण समाज में उबाल आ गया। रविवार को परशुराम सेना के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोग स्टेशन रोड स्थित लाज में एकत्र हुए जहां विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जनसंघ नेता हरद्वार बाजपेयी ने कहा कि बेटी के कृत्य ने जहां ब्राह्मण परिवार को दुनियां भर में शर्मसार किया है वहीं, न्यूज चैनल ने इस घटना को इंटरव्यू के माध्यम से दिखाकर राजेश मिश्र ब्राह्मण परिवार को अपमानित करने का काम किया है। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। साथ ही एंकर पर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

इस मौके पर डॉ पियूष शुक्ला, सौरभ दीक्षित, राजन दीक्षित, नितिन तिवारी, अरविंद पांडे, रसिक तिवारी, अमित त्रिपाठी,  अमित मिश्र, डॉ आदर्श दीक्षित, हर्ष अवस्थी, मनोज मिश्र, अमन अवस्थी, दीपक तिवारी, धीरज बाजपेयी, प्रियम शुक्ला, कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें