फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को सड़क पर खींचकर पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र की तिलक कालोनी निवासी निशा कुमारी ने अपने पति पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निशा के मुताबिक पति जसवंत अपने गलत व्यवहार के चलते अकसर उन्हें परेशान करते हैं। गाली गलौज और मारपीट भी करते हैैं। बताया कि शनिवार रात वह देर रात घर लौटे और बेवजह खाने को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें घर के बाहर खींच लिया और सड़क पर बुरी तरह पीटा और दीवार में उनका सिर मार दिया। गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। उनके मुताबिक उनके काफी चोट आई है और तीन दांत भी टूट गए। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए तो उन्हें बचाया और थाने लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें