मृतका के पति ने लगाया था ये आरोप
महिला के पति ने मीरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर रिपोर्ट कराई थी कि सबसे बड़ी बेटी की शादी कुछ दिन पहले उससे तय की थी। बाद में पता लगा कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है तो रिश्ता तोड़ दिया था। युवक इससे काफी नाराज था। वह उनकी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। उसने धमकी भी दी थी। पुलिस ने रात में ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला साफ हो गया।
24 घंटे में ही आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने रात में इज्जतनगर थाने के एक गांव निवासी राशिद को गिरफ्तार कर घटना खोल दी। राशिद के पास से मृतक युवक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद किया गया। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शुरू में परिवार ने रिश्ता तोड़ने की वजह से हत्या का आरोप लगाया था। महिला के पति ने उसी युवक को नामजद कराया तो रिपोर्ट कर ली गई लेकिन जांच में रिपोर्ट के विपरीत तथ्य सामने आ गए। आरोपी युवक महिला की बेटी का प्रेमी है। उससे पूछताछ की गई है।