फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में इश्क को मिला मुकाम: प्रेमी ने सबके सामने थामा प्रेमिका का हाथ, पुलिस ने कराई शादी

Sun, 24 Dec 2023 08:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में पुलिस ने प्रेमी युगल की थाने में शादी करा दी। दोनों बालिग हैं। इनके बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे, बाद में पुलिस के समझाने के बाद वे भी राजी हो गए। 
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में करीब डेढ़ साल से चल रहे युवक-युवती के प्रेम प्रसंग में शुक्रवार को रोचक मोड़ तब आया, जब प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इस पर प्रेमी के परिजनों ने पुलिस बुला ली। काफी देर तक बहस और मनौव्वल के बाद प्रेमिका लौट गई लेकिन शनिवार सुबह प्रेमी युगल थाने पहुंच गया। वहां परिजनों की रजामंदी लेकर दोनों की शादी करा दी गई।

विज्ञापन


गद्दीटोला मोहल्ला निवासी धर्मपाल मौर्य के बेटे विनोद का मोहल्ले के ही भगवान दास की बेटी ज्योति से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल था। पिछले दिनों दोनों ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं थे। ज्योति शुक्रवार शाम विनोद के घर पर दरवाजे पर पहुंच गई। 

प्रेमी युगल पहुंचा थाने 
परिजनों ने अंदर बैठाने की बजाय लौट जाने की हिदायत देकर पुलिस बुला ली। देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ज्योति हालांकि अपने घर लौट गई, लेकिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे विनोद और ज्योति कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दोनों शादी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन शुरू में तो ना-नुकर करते दिखे, लेकिन बालिग ज्योति और विनोद की जिद के आगे वह मान गए। दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करा देने का लिखित पत्र भी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शाम करीब पांच बजे कोतवाली के मंदिर में ज्योति और विनोद ने एक-दूसरे का जयमाला पहना दी।

Bareilly News: 'चौखट पर बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा', शोहदे की धमकी से युवती के परिवार में दहशत

अब और इंतजार नहीं... कहकर पकड़ा ज्योति का हाथ
शादियां 15 दिसंबर से बंद हैं। खर मास में कोई शादी नहीं होती। अगला मुहुर्त मकर संक्रांति के बाद से शुरू होगा। यह बात पुलिस कर्मियों ने कही तो विनोद ने परिजनों के सामने ही यह कहते हुए ज्योति का हाथ पकड़ लिया कि अब और इंतजार नहीं करेंगे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के परिजनों से युगल के आधार कार्ड मंगा लिए। आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर दोनों बालिग पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें